सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Geographical location of India भारत की भौगोलिक स्थिति " विशेषता ,निरपेक्ष तथा सापेक्षिक स्थिति |

भारत की स्थितिजन्य विशेषताएँ: स्थिति तथा विस्तार निरपेक्ष स्थिति (Absolute Location)- भारत ग्लोब पर उत्तर-पूर्वी गोलार्द्ध में अवस्थित है।

 भारतीय मुख्य भूमि दक्षिण में कन्याकुमारी से उत्तर में इन्दिरा कॉल (जम्मू एवं काश्मीर) तक 8°4' उत्तरी अक्षांश से 37°6' उत्तरी अक्षांश तक तथा पश्चिम में द्वारका (गुजरात) से पूर्व में अरुणाचल प्रदेश तक 68°7' पूर्वी देशान्तर से 97°25' पूर्वी देशान्तर के मध्य अवस्थित है। इस प्रकार भारतीय मुख्य भूमि 29°2' का अक्षांशीय विस्तार एवं 29°18′ का देशान्तरीयविस्तार लिए हुए है।

 भारतीय मुख्य भूमि से दूर बंगाल की खाड़ी में स्थित केन्द्र शासित प्रदेश अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह 6°4' उत्तरी अक्षांश से 14° उत्तरी अक्षांश तथा 92° पूर्वी देशान्तर से 94° पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित है। भारत का दक्षिणतम (Southern most) बिन्दु 'इन्दिरा पॉइन्ट' ग्रेट निकोबार द्वीप में अवस्थित है। इन्दिरा प्वाइन्ट को पिगमेलियन पॉइण्ट तथा पारसन पॉइण्ट के नाम से भी जाना जाता है। भारतीय संघ के दक्षिणतम बिन्दु और भारतीय मुख्य भूमि के दक्षिणी छोर (Southern Tip) में लगभग अक्षांशों का अन्तर है। भारतीय मुख्य भूमि से लगभग 280 से 480 किमी.दूर अरब सागर में स्थित लक्षद्वीप समूह उत्तरी अक्षांश से 12°3' उत्तरी अक्षांश तथा 71° पूर्वी देशान्तर से 74° पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित है।   ग्लोब पर कर्क रेखा (23°30' उत्तरी अक्षांश) भारत के लगभग मध्य से होकर गुजरती है। यह रेखा देश के 8 राज्यों; यथा-गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम से होकर गुजरती है। देश में 82°30' पूर्वी देशान्तर रेखा के स्थानीय समय (Local Time) को देश का मानक समय (Standard Time) माना गया है।  की स्थलीय सीमा अफगानिस्तान, पाकिस्तान और चीन से मिलती है जबकि सुदूर उत्तरी-पूर्वी कोने पर उत्तर-पूर्वी त्रिसन्धि है जहाँ पर भारत, चीन और म्यांमार की सीमाएँ आपस में मिलती हैं। समुद्र पार भारत का सबसे निकटतम पड़ोसी देश श्रीलंका है। पाक जलडमरूमध्य श्रीलंका को भारत से पृथक् करता है। इण्डोनेशिया हमारा दूसरा निकटतम समुद्री पड़ोसी देश है। ग्रेट चैनल इण्डोनेशिया के सुमात्रा द्वीप और ग्रेट निकोबार द्वीप को पृथक् करती है। लक्षद्वीप के दक्षिण में मालदीव हमारा एक और समुद्री पड़ोसी देश है। भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,262 वर्ग किमी. है जो विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का लगभग 2 प्रतिशत है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में सातवां स्थान है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत से रूस 5 गुना तथा कनाडा, चीन एवं संयुक्त राज्य अमेरिका लगभग 3 गुना बड़े हैं जबकि भारत बांग्लादेश से 23 गुना, जर्मनी से 9 गुना, फ्रांस से 6 गुना तथा पाकिस्तान से 4 गुना बड़ा है। सापेक्षिक स्थिति (Relative Location) - भारत विश्व में क्षेत्रफल एवं जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़े महाद्वीप एशिया में स्थित है। हिन्द महासागर के शीर्ष पर भारत की केन्द्रीय स्थिति है। भारत की स्थलीय सीमाएँ पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पश्चिम में अफगानिस्तान, उत्तर में चीन, नेपाल, उत्तर-पूर्व में भूटान, तथा पूर्व में बांग्लादेश एवं म्यांमार देश से मिली हुई हैं। इन देशों के साथ संलग्न भारतीय सीमाओं पर जो राज्य अवस्थित हैं उन्हें अग्र तालिका में दिया गया है। पश्चिम में पाकिस्तान और पूर्व में बांग्लादेश के साथ भारत की सीमाएँ मानव निर्मित अथवा कृत्रिम हैं जबकि शेष 6 देशों के साथ भारत की सीमाएँ प्राकृतिक हैं जो अधिकांशतः ऊँची पर्वत श्रृंखलाओं के रूप में हैं। भारत की सबसे लम्बी स्थलीय सीमा चीन (3,380 किमी.) के साथ है जबकि सबसे छोटी स्थलीय सीमा भूटान (605 किमी.) के साथ है। भारत के उत्तर-पश्चिम में इन्दिरा कॉल (Indira Col) पर भारत की स्थलीय सीमा अफगानिस्तान, पाकिस्तान और चीन से मिलती है जबकि सुदूर उत्तरी-पूर्वी कोने पर उत्तर-पूर्वी त्रिसन्धि है जहाँ पर भारत, चीन और म्यांमार की सीमाएँ आपस में मिलती हैं। समुद्र पार भारत का सबसे निकटतम पड़ोसी देश श्रीलंका है। पाक जलडमरूमध्य श्रीलंका को भारत से पृथक् करता है। इण्डोनेशिया हमारा दूसरा निकटतम समुद्री पड़ोसी देश है। ग्रेट चैनल इण्डोनेशिया के सुमात्रा द्वीप और ग्रेट निकोबार द्वीप को पृथक् करती है। लक्षद्वीप के दक्षिण में मालदीव हमारा एक और समुद्री पड़ोसी देश है।   भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,262 वर्ग किमी. है जो विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का लगभग 2 प्रतिशत है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में सातवां स्थान है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत से रूस 5 गुना तथा कनाडा, चीन एवं संयुक्त राज्य अमेरिका लगभग 3 गुना बड़े हैं जबकि भारत बांग्लादेश से 23 गुना, जर्मनी से 9 गुना, फ्रांस से 6 गुना तथा पाकिस्तान से 4 गुना बड़ा है।



देश सीमा पर अवस्थित भारतीय राज्य
1. पाकिस्तान 1. गुजरात, 2. राजस्थान, 3. पंजाब, 4. जम्मू और कश्मीर।
2. अफगानिस्तान 1. जम्मू और कश्मीर ।
3. चीन 1. जम्मू और कश्मीर, 2. हिमाचल प्रदेश, 3. उत्तराखण्ड, 4. सिक्किम,5.अरुणाचल प्रदेश
4. नेपाल 1. उत्तर प्रदेश, 2. उत्तराखण्ड, 3. बिहार, 4. पश्चिम बंगाल, 5. सिक्किम।
5. भूटान 1. सिक्किम, 2. पश्चिम बंगाल, 3. असम, 4. अरुणाचल प्रदेश।
6. बांग्लादेश 1. पश्चिम बंगाल, 2. असम, 3. मेघालय, 4. त्रिपुरा।
7. म्यांमार 1. अरुणाचल प्रदेश, 2. नागालैण्ड, 3. मणिपुर, 4. मिजोरम। 


NOTE- इसी तरह के विषयों (इतिहास, राजनीति, भूगोल, आदि) पर आगामी पोस्ट प्राप्त करने के लिए हमारे टेलीग्राम समूह में शामिल हों।       
telegram link- join telegram channel

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मध्यप्रदेश के स्वतन्त्रता संग्राम के स्त्रोतों प्राथमिक द्वितीयक स्त्रोतों का वर्णन ।(Sources of Freedom struggle in Madhya Pradesh)

मध्यप्रदेश के स्वतन्त्रता आन्दोलन के स्त्रोत (Sources of Freedom struggle in Madhya Pradesh) स्त्रोत वह माध्यम है जो किसी भी विषय वस्तु की व्यापक एवं प्रामाणिक जानकारी तथ्यों के साथ हमारे सामने रखते हैं। स्त्रोत में निहित ऐतिहासिक तथ्य इतिहास की रीढ़ की हड्डियों के समान हैं। ऐतिहासिक तथ्य ठोस, कठोर तथा यथार्थ परक होते हैं। इन्हीं तथ्यों की विश्लेषणात्मक व्याख्या इतिहास लेखन का आधार है।  किसी भी राष्ट्र के राष्ट्रीय आन्दोलन का इतिहास उस राष्ट्र की अमूल्य धरोहर होता है। राष्ट्रीय आन्दोलन की घटनाएँ, उससे जुड़े देश-भक्तों का बलिदान, स्मारक, साहित्य आदि उस देश के लोगों के लिए प्रेरणा का कार्य करते हैं। इसके साथ ही इन स्त्रोतों से राष्ट्रीय भावना भी सतत् जीवन्त रहती है। मध्यप्रदेश के स्वतन्त्रता संघर्ष से सम्बन्धित तथ्यों के प्रमुख दो स्त्रोत हैं- (अ) प्राथमिक स्त्रोत (ब) द्वितीय स्त्रोत।  (अ)प्राथमिक स्त्रोत- प्राथमिक , वे स्त्रोत कहलाते हैं, जो विषयवस्तु से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े होते हैं। प्राथमिक स्त्रोत का संक्षिप्त वर्णन इस प्रकार है-  जलवायु परिवर्तन और तटीय क्षेत्रो...

प्रादेशिक नियोजन का उ‌द्भव और प्रकार अवधारणा प्रादेशिक नियोजन के विकास । (Concept of Regional Planning)

बाई.एन. पेट्रिक (Y. N. Petrik) के अनुसार, "प्रादेशिक नियोजन प्रदेश के प्राकृतिक संसाधन के उपयोग, प्राकृतिक पर्यावरणीय रूपान्तरण, उत्पादन शक्तियों तथा उसके विवेकपूर्ण संगठन पर आधारित है।" एल्डन व मॉरगन (1974) ने अपने लेख में इस बात पर जोर दिया है कि "प्रादेशिक नियोजन को न तो केवल आर्थिक नियोजन और न ही केवल भौतिक नियोजन के रूप में स्वीकार किया जा सकता है।" अपितु यह एक ऐसा नियोजन है जिसकी रुचि का केन्द्र भौतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक, राजनीतिक तत्वों को किसी प्रदेश विशेष के सन्दर्भ में समन्वित रूप की सोच पर केन्द्रित होती है।" इस तरह की संकल्पना में किसी प्रदेश विशेष की कोई विशेष अनुभव पूर्व समस्याएँ नहीं होतीं जिनके निदान के लिए परियोजना निर्मित होती है। इस तरह की संकल्पना में बहुस्तरीय प्रदानुक्रमण की कल्पना की जाती है। अतः नियोजन प्रक्रिया में प्रदेश (Space) का घटक भी चिन्हित होता है।  किसी प्रदेश के विकास हेतु अपने विभिन्न रूपों में एक प्रकार की दिशा निर्देशिका है कि प्राकृतवास, आर्थिकी एवं सामाजिकता के समाकलित विकास का पर्यवेक्षण है। फ्रीडमैन (1972) के श...

मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि ( गठन)

मध्यप्रदेश  की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि ( गठन) मध्यप्रदेश 1 नवम्बर, 1956 को अस्तित्व में आया और 1 नवम्बर 2000 को इस मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ अलग हो गया, परन्तु इसके पूर्व (1956 के पूर्व) इतिहास के पन्नों में इसका स्वरूप कुछ और ही था।  सन् 1857 की क्रान्ति ने प्रमुख रूप से सागर-नर्मदा क्षेत्रों को ही प्रभावित किया था। दक्षिण भारत में केवल कुछ छींटे ही पहुँच पाए थे। यही कारण है कि अंग्रेजी इतिहासकारों  ने यहाँ की शांति व्यवस्था की खूब सराहना की है। नागपुर के कमिश्नर लाउडन तथा उसके डिप्टी कमिश्नरों ने अपनी रीति-नीति से इस क्षेत्र की शांति व्यवस्था को कभी भी भंग नहीं होने दिया, जबकि उत्तरी क्षेत्र बुन्देलखण्ड एक खौलती हुई कड़ाही की भाँति बन गया था। अतएव भारत के मध्य क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए यह आवश्यक था कि बुन्देलखण्ड का समुचित निपटारा किया जाये। सन् 1858 में बुंदेलखंड का अंग्रेजी अधिकार क्षेत्र उत्तर-पश्चिम प्रान्त का एक अंग था। उत्तरी बुंदेलखण्ड के झाँसी, जालौन, बांदा और हमीरपुर अंग्रेजों द्वारा कब्जे में ले लिये गये थे और इनका प्रशासन आगरा स्थित लेफ्टिनेंट गवर्न...